ज्यौड़ियां। किसान कांग्रेस के नेता भारत प्रिय की अगुवाई में सोमवार को दर्जन किसान और कार्यकर्ताओं ने राजभवन के बाहर मौन प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग उठाई। भारत प्रिय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के निर्देश पर वह धरने में शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरीके का व्यवहार केंद्र सरकार किसानों के साथ कर रही है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। संवाद