ज्यौड़ियां। ब्लाक भलवाल ब्राह्मणा के डीडीसी सदस्य भूषण बराल ने शनिवार को बीडीओ ऑफिस में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें लोगों को आ रही पानी की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इसमें विभाग की तरफ से बताया गया कि अब लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द ही पूरा किया जाएगा। क्योंकि डीडीसी सदस्य द्वारा पानी की समस्या को लेकर जितनी भी नई स्कीमों की सूची जल शक्ति विभाग को सौंपी गई थी, उन पर जल्द ही काम शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर मंडल ज्यौड़ियां के अध्यक्ष मंगा राम, सरपंच प्रकाश चंद व मंडल भलवाल ब्राह्मणा के सभी सरपंच और जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद