ज्यौड़ियां। खौड़ में शुक्रवार को नेकां कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महेंद्र सिंह चौधरी ने की। इस दौरान ब्लाक सचिव देवीदयाल जोगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले मुफ्त गैस सिलिंडर से देश की माताओं बहनों की आंखों की धुएं से सुरक्षा की। अब जनता को बिना बायोमेट्रिक फ्री राशन नहीं दिया जा रहा। चाहे आपके पास आधार कार्ड हो व राशन कार्ड भी हो। बिना बायोमेट्रिक मशीन 15 रुपये किलो चावल तथा 13 रुपये किलो आटा बेचना मोदी सरकार का मकसद है ताकि फ्री राशन ज्यादा से ज्यादा बच सके। उपराज्यपाल प्रशासन केंद्र सरकार के नतमस्तक है। आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बैठक में संदीप शर्मा देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद