फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। भाजपा अखनूर के मंडल ज्यौड़ियां के अध्यक्ष मंगा राम ने बुधवार को पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की। चिनाब नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण हो रहे भूमि कटाव व अन्य नुकसान के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया दरिया में पानी का जलस्तर बढ़ने से कई जगहों पर भूमि कटाव होने पर किसानों को नुकसान हो रहा है। सरकार को किसानों की भूमि बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। पूर्व मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सरपंच पंचायत डिंपल शर्मा भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें