फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से ग्रामीणों को राहत, किसानों के चहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र में बुधवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों के चहरे खिले और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार सुबह से हो रही बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया। किसान भगवान चौधरी, तेजिंदर सिंह, ओमप्रकाश, दर्शन सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र के किसानों के सुबह हुई बारिश से जिंदगी पटरी पर लौट आई हैं। बारिश से जिन किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पाई थी वह भी धान लगा रहे हैं। इस समय बहुत पानी की जरूरत है। हमारे क्षेत्र में बिजली भी बहुत कम आ रही थी। धान की फसल सूखने लगी थी। सुबह हुई बारिश से क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन से हमारे बच्चों का गर्मी से बहुत बुरा हाल हो रहा था। बुधवार सुुुबह इंद्र देवता की रहमत से राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें