ज्यौड़ियां। भाजपा मंडल ज्यौड़ियां में सोमवार संगठनात्मक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मंगा राम ने की। बैठक में विशेष रूप से जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र के संगठनमंत्री इंद्रजीत शर्मा शामिल रहे। बैठक में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं मंडल की पूरी टीम, मोर्चों के अध्यक्षों को आने वाले संगठनात्मक कार्य मिलजुल कर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जगदीश भगत, भूषण बराल, कुलवंत सिंह, सोनिया वर्मा, रवींद्र सिंह, सुभाष चंद्र, बबलू कुमार, राजेश चौधरी, पुरुषोत्तम शर्मा, सरपंच डिंपल शर्मा, प्रदीप चौधरी एवं अन्य उपस्थित रहे।