अखनूर। डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने सोमवार को मांडा में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी, और मौके पर समाधान भी किया। दरबार में आए लोगों ने इलाके में आ रही बिजली-पानी जैसी समस्याएं रखीं। डीडीसी ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि लोगों की बिजली और पानी की समस्या से तुरंत निजात दिलाई जाए। कहा, कोरोना से हमें अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। संवाद