फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों को विश्व पर्यटन से जोड़ा जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। श्रीकैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा उपप्रधान शाम लाल शर्मा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि श्रीबाबा कैलख मंदिर ठठर बनतालाब, श्रीशोवा माता रांजन जंडियाल, बाबा बल्लो देव स्थान मथ्वार एवं भगवान श्रीपरशुराम मंदिर प्रसिद्ध मंदिर हैं। यहां हजारों श्रद्धालु आते हैं। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके बावजूद इनको विश्व पर्यटन से नहीं जोड़ा गया है। इस कारण लोगों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अगर सरकार इन मंदिरों को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाती है तो मंदिरों एवं क्षेत्र का विकास भी होगा। पर्यटक भी ऐसे स्थान पर जाने की इच्छा रखते हैं। इन सभी मंदिरों तक वाहन जाते हैं। ऐसे प्रयास से प्रदेश में विलुप्त हुए संस्कृत धर्म-दर्शन की पुनर्प्रतिष्ठा संभव हो पाएगी।
विज्ञापन

शाम लाल शर्मा ने आश्वासन दिया कि उनकी इस मांग को जल्द ही सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में राकेश गंडोत्रा, मास्टर राज कुमार, अशोक शर्मा, राजिंदर सेठ, भूषण जमवाल, रोहित सेठ, पंडित दत शास्त्री, राजीव सूदन, विजय सेठ, विनोद शर्मा, अशोक सिंह, राजेश लंगर, मृदुल महाराज, श्रीशोवा माता पुजारी सोहन लाल, बाबू राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें