अखनूर। डीडीसी सदस्य भूषण बराल ने बुधवार को बाढ़ नियंत्रण, बागवानी, सिंचाई, मछली पालन व कई अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इन विभागों की योजनाओं की जानकारी ली और उन्हें लोगों तक पहुंचाने को कहा। बराल ने कहा कि सभी विभाग हर गांव जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में बताएं। संवाद