फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश में खुली दावों, व्यवस्था की पोल, वेयरहाउस में गड्ढों से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में दो दिन की बारिश ने स्मार्ट सिटी की पोल पट्टी खोल कर रख दी है। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें आईं। सबसे ज्यादा परेशानी वेयर हाउस में आई। यहां सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को संभल कर चलना पड़ा। कई दोपहिया वाहन चालक गिरते-गिरते बचे भी। कीचड़ की वजह से लोगों को पैदल चलने में भी खासी दिक्कतें आईं। ट्रेडर फेडरेशन वेयर हाउस के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि हमने कई बार अपनी समस्या सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की है। सरकार भी सड़क का निर्माण करती है, लेकिन कुछ दिन में ही सड़क खराब हो जाती है। इससे पहले की तरह सड़कों की हालत बन जाती है। उन्होंने कहा कि यहां पर नालों की सफाई होती ही नहीं है। एशिया चौक से वेयर हाउस की तरफ आने पर नाले का पानी अक्सर सड़क पर बहता दिखाई देता है। बारिश के बाद स्थिति बदत्तर हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें