पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान को युद्ध विराम का उल्लंघन करने पर माकूल जवाब मिल रहा है। केंद्र सरकार की मंशा कश्मीर में शांति बहाल करने की है और आतंकवाद के अपराधियों को उनकी करनी का दंड मिलेगा।
जितेंद्र ने शनिवार को राजकीय महिला कालेज गांधीनगर में इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) व राज्य उच्च शिक्षा विभाग के मध्य हुए समझौता हस्ताक्षर कार्यक्रम से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में यह शब्द कहें।
अलगाववादियों व आतंकवादियों को हवाला के माध्यम पाकिस्तान से फंड मिलने के मामले में एनआईए की कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में छापेमारी पर सिंह ने कहा कि इस मामले में संबंधित एजेंसी या फिर गृह अथवा रक्षा मंत्रालय पर्याप्त जवाब दे सकते हैं, लेकिन हां मोदी सरकार की मंशा साफ है कि कश्मीर में शांतिपूर्ण हालात बहाल करने हैं और आतंकवाद के अपराधियों को उनकी करनी का दंड देना है।