फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह बोले 'आतंकियों को मिलेगी उनकी करनी की सजा'

Sat, 03 Jun 2017 08:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
पीएमओ राज्यमंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान को युद्ध विराम का उल्लंघन करने पर माकूल जवाब मिल रहा है। केंद्र सरकार की मंशा कश्मीर में शांति बहाल करने की है और आतंकवाद के अपराधियों को उनकी करनी का दंड मिलेगा। 
विज्ञापन


जितेंद्र ने शनिवार को राजकीय महिला कालेज गांधीनगर में इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) व राज्य उच्च शिक्षा विभाग के मध्य हुए समझौता हस्ताक्षर कार्यक्रम से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में यह शब्द कहें।

अलगाववादियों व आतंकवादियों को हवाला के माध्यम पाकिस्तान से फंड मिलने के मामले में एनआईए की कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में छापेमारी पर सिंह ने कहा कि इस मामले में संबंधित एजेंसी या फिर गृह अथवा रक्षा मंत्रालय पर्याप्त जवाब दे सकते हैं, लेकिन हां मोदी सरकार की मंशा साफ है कि कश्मीर में शांतिपूर्ण हालात बहाल करने हैं और आतंकवाद के अपराधियों को उनकी करनी का दंड देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'रियासत के युवाओं ने मनवाया प्रतिभा का लोहा'

पीएमओ राज्यमंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo
उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि देश के लोगों को तथाकथित अलगाववादियों व स्वयंभू बुद्धिजीवियों की सच्चाई का आभास होने लगा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग खासतौर से युवा वर्ग शांति चाहता है और देश की विकास यात्रा का हिस्सा बनकर आगे बढ़ना चाहता है।

डा. जितेंद्र ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में जम्मू कश्मीर के युवाओं ने इस बार भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर का युवा तैयार है। देश तैयार है। ऐसे में चंद लोगों का प्रदर्शन किसी काम नहीं आएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें