प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे जम्मू कश्मीर में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार को गांव पल्ली का निरीक्षण एसपीजी की देखरेख में शुरू हो गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल को पल्ली गांव में होने वाले दौरे के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पूरे सभा स्थल को एसपीजी के हवाले कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पुलिस विभाग को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वीरवार को गांव पल्ली का निरीक्षण एसपीजी की देखरेख में शुरू हो गया।
विज्ञापन
सभा स्थल और आसपास के इलाके की जानकारी के लिए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों से एजेंसियों ने जानकारी ली। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे जम्मू कश्मीर में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
सलाहकार भटनागर ने पल्ली में जांचीं तैयारियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर बुधवार को उपराज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर ने सभा स्थल का दौरा किया और चल रहे कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली। भटनागर ने पंचायत घर का भी दौरा किया, जहां प्रधानमंत्री ग्राम सभा में शामिल हो सकते हैं।