फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का जम्मू दौरा: मोदी बीस हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, बनिहाल-काजीगुंड टनल का होगा उद्घाटन

Sat, 23 Apr 2022 12:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू-कश्मीर में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह के मौके पर देश भर की ग्राम सभाओं पीएम सांबा जिले की पल्ली पंचायत से को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। 
विज्ञापन
Banihal Qazigund Road Tunnel - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल (रविवार) को सांबा के पल्ली गांव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर को कई सौगातें देंगे। वे इस दिन पांच एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के साथ ही बनिहाल-काजीगुंड टनल का उद्घाटन करेंगे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद नए जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक विकास के शुरू हुए नए सफर में  20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस समारोह में देश-विदेश के जाने माने उद्योगपति शामिल होंगे। एक क्लिक के जरिये देश के सभी पंचायतों को अवॉर्ड मनी भी वितरित की जाएगी।

विज्ञापन

Banihal Qazigund Road Tunnel - फोटो : ANI

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में अगले चार वर्ष में बिजली उत्पादन दोगुना करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री 850 मेगावाट रेटले तथा 540 मेगावाट क्वार हाइड्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है। प्रधानमंत्री पल्ली पंचायत घर जाएंगे तथा सरपंच एवं पंच से बातचीत भी करेंगे।

Banihal Qazigund Road Tunnel - फोटो : ANI

इंटैक फोटो गैलरी तथा नोकिया सेंटर का भी भ्रमण करेंगे। इसके अलावा अलग-अलग विभागों की प्रदर्शनी का भी भ्रमण करेंगे। दुबई से आ रहे बिजनेस डेलीगेशन के साथ भी मुलाकात होगी। बताया कि औद्योगिक विकास से प्रदेश में चार लाख प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

PM Modi visit Jammu - फोटो : ANI

उन्होंने कहा कि पल्ली देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत होगी, जहां सौर ऊर्जा से पूरा गांव रोशन होगा। यहां सभी सरकारी रिकॉर्ड डिजिटाइज होंगे और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ गांव के प्रत्येक पात्र को मिलेगा। यह एक मॉडल पंचायत होगी जो जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के अन्य पंचायतों को कार्बन मुक्त बनने के लिए प्रोत्साहित करेगी। यहां से प्रधानमंत्री पूरे देश के पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

PM Modi visit Jammu - फोटो : ANI

मोदी 3,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी बनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग का उद्घाटन करेंगे। 8.45 किमी लंबी सुरंग बनिहाल और काजीगुंड के बीच 16 किमी की दूरी कम कर देगी। इससे लगभग डेढ़ घंटे की बचत भी होगी। यह सुरंग जम्मू-कश्मीर के बीच हर मौसम में संपर्क स्थापित करने और दोनों क्षेत्रों को करीब लाने में मदद करेगी।  इसके अलावा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के तीन रोड पैकेज का भी शिलान्यास होगा। इसमें करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत आ रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें