फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: पीएम की रैली में आई महिला ने पाक को करारा जवाब, कहा - मैं नहीं चाहती मेरे बच्चे आतंकवाद को सहें

Fri, 08 Mar 2024 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आमिना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहती कि मेरे बच्चे उस आतंकवाद को सहें, जिसका मैं और मेरा परिवार शिकार बने हैं।
विज्ञापन
Pm Modi Rally Srinagar - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में बारामुला जिले से पहुंची आमिना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहती कि मेरे बच्चे उस आतंकवाद को सहें, जिसका मैं और मेरा परिवार शिकार बने हैं। उन्होंने कहा कि पहले कश्मीर में आतंकवाद चरम पर था और हालात ऐसे थे कि बंदूक दिखा निकाह होते थे, लेकिन आज आतंकवाद का खात्मा हो गया है और हालात बदल चुके हैं और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद संभव हो पाया है।

विज्ञापन


आमिना ने कहा, आतंकवाद के चलते जो चीजें मैंने देखी हैं, अल्लाह बचाए कि वो मेरे बच्चे न देखें। पहले हफ्ते में सातों दिन कुछ न कुछ आतंकवादी वारदातें देखने को मिलती थी लेकिन जब से प्रधानमंत्री आए हैं अब साल में एक-दो बार देखने को मिलता है, जोकि न के बराबर है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद बड़े बदलाव देखने को मिले।

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक दिन उनके भाई ने जीके की किताब में तिरंगा देखते हैं कि किस मुल्क का झंडा है ये, लेकिन आज जब बच्चे बाहर निकलते हैं तो हर जगह तिरंगा लहराते हुए नजर आता है। अब गर्व से हर बच्चा कहता है हम हिन्दुस्तानी है और हिन्दुस्तान हमारा है। आमिना ने यह भी कहा कि लोग कहेंगे कि आज की जनसभा में भाजपा कार्यकर्ता आए हैं, लेकिन सभी वो नहीं आम जनता भी हैं जो अपने नेता को सुनने आए हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी के नेतृत्व में सब कुछ बदला है। विकास हुआ है, भ्रष्टाचार खत्म हुआ है, लेकिन अब बस थोड़ा बेरोजगारी पर ध्यान देने की जरूरत है। अमीना अपने दो जुड़वा बच्चों - हाजिक और बाबर (8) के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंची थीं। उनके दोनों बच्चे हाथों में तिरंगा लिए और िसर पर आई लव मोदी की टोपी पहने दिख रहे थे। इस बीच सभा के दौरान उनके बेटे बाबर ने प्रधानमंत्री को जोर से पुकारा और मोदी ने भी मंच से उसकी ओर हाथ हिलाया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें