फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में पीएम की रैली: हक के लिए लड़ते-लड़ते बुजुर्ग चले गए, प्रधानमंत्री मोदी ने समझा मर्म

Fri, 08 Mar 2024 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

राजा गुलाम मोहम्मद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 वर्षों के बाद हमारे पहाड़ी कबीले को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिया है।
विज्ञापन
pm Modi Rally Srinagar - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीरवार को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में हुई जनसभा में पहाड़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने विशेष दर्जा दिलाने और हकों को पूरा करने के लिए पीएम का धन्यवाद किया। कहा कि हक की लड़ाई लड़ते-लड़ते हमारे बुजुर्ग चले गए। करीब दो दशकों तक क्षेत्रीय दलों ने राज किया, लेकिन कुछ नहीं दिया। अब प्रधानमंत्री मोदी ने पहाड़ियों की व्यथा को समझकर अधिकार दिलाया है।

विज्ञापन

बारामुला से आए राजा गुलाम मोहम्मद ने कहा कि मैं पहाड़ी कबीले से हूं और उत्तरी कश्मीर के उड़ी से ताल्लुक रखता हूं। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने और उन्हें सुनने के लिए हम काफी उत्सुक थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 वर्षों के बाद हमारे पहाड़ी कबीले को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिया है। रैली में पहाड़ी कबीले के करीब दस हजार लोग पहुंचे हैं। कुछ रात को ही पहुंच गए थे, क्योंकि पता था कि यहां जगह नहीं मिलेगी।

गुलाम मोहम्मद ने कहा, हम अपने प्रिय नेता का दीदार करने और उन्हें सुनने के लिए आए हैं। बांदीपोरा से आए नसीर अहमद लोन ने कहा कि काफी खुशकिस्मत हूं कि अपने प्रधानमंत्री को सुनने और उनके दीदार करने का मौका मिला। हमें पीएम से काफी उम्मीदें थीं और आज जो घोषणाएं उन्होंने कीं इससे कश्मीरियों को काफी लाभ पहुंचेगा। हम इससे पहले पानी मांगते थे बदले में गोली मिलती थी, चावल मांगते थे तो बदले में पैलेट मिलती थी। अब पीएम नरेंद्र मोदी से मांगते हैं तो वह कश्मीरियों के लिए सब कुछ करते हैं, इसलिए मोदी हैं तो मुमकिन है।
विज्ञापन


नसीर ने चुनावों को लेकर कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है और हमें उम्मीद है कि भाजपा 400 पार करेगी। गौरतलब है कि रैली में न केवल पहाड़ी समुदाय बल्कि कश्मीर घाटी के सभी 10 जिलों और जम्मू संभाग से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाहने वाले उन्हें देखने व सुनने के लिए श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में पहुंचे थे। चारों ओर ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी’, ‘नकली शेरा यती वट डेरा, असली शेरा आ गया’, आदि नारे गूंजते रहे थे। बुजुर्गों, बच्चों से लेकर महिलाओं सभी में पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साह दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें