फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीएम रैली के लिए चौकसी कड़ी, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में बख्शी स्टेडियम, चप्पे-चप्पे पर पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- तिरंगे और कमल के रंग में रंगा श्रीनगर, शहर भर में 10 लाख झंडे लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन

- पुलिस के बलिदानी जवानों के परिजनों से भी मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सात मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं। रैली स्थल बख्शी स्टेडियम के चारों ओर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है। निगरानी के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है।

सुरक्षा बलों ने कार्यक्रम स्थल से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स लगाते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस व अर्धसैनिक बल शहर व अन्य जगहों पर वाहनों की औचक जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, एहतियात के तौर पर प्रवेश व निकास बिंदुओं सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। रैली को भव्य व सफल बनाने के लिए प्रशासन से लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। सुरक्षा के प्रबंधों से लेकर रैली के लिए की जाने वाली हर एक बुनियादी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों से लेकर प्रशासनिक अफसरो ने आयोजन स्थल का जायजा लिया । भाजपा नेता व कार्यकर्ता सड़कों के किनारे पार्टी के झंडे लगाते दिखे। पूरे शहर में जीरो ब्रिज और वहां से सीधा बख्शी स्टेडियम तक सड़कों के दोनों तरफ तिरंगा और भाजपा के झंडे लगाए जा रहे है। शहर में 10 हजार झंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर पुलिस के बलिदानी जवानों के परिवार वालों से भी मुलाकात करेंगे। पार्टी के एक नेता ने कहा कि बलिदानी जवानों के परिवार वालों के लिए रैली स्थल पर एक विशेष पैवेलियन रखा गया है। जनसभा के बाद पीएम उनसे मुलाकात करेंगे। जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि पार्टी कैडर में प्रधानमंत्री की रैली को लेकर जोश और उत्साह है। कार्यकर्ता दिनरात तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम भी बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने में जुटा है। रैली स्थल के आसपास स्टेडियम से पार्किंग स्लॉट्स के रास्ते तक पोर्टेबल शौचालय स्थापित किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रैली स्थल व पार्किंग के बीच काफी दूरी है और किसी को असुविधा न हो उसको ध्यान में रखते हुए पोर्टेबल शौचालय स्थापित किए हैं। बख्शी स्टेडियम व आसपास की सड़कों की भी ट्रकों के साथ अटैच मशीनरी से सफाई की जा रही है।

एसपीजी के अफसरों ने कार्यक्रम स्थल पर जांचे प्रबंध : सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे एसपीजी के अफसरों ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी तरह से एक पुख्ता रोडमैप तैयार किया गया। पूरी तरह से सैनिटाइज किए जाने के बाद बुधवार से बख्शी स्टेडियम की अंदरूनी सुरक्षा एसपीजी अपने हाथों में लेगी और पुलिस के साथ मिलकर अन्य सुरक्षा बंदोबस्त को आखिरी रूप देगी।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने की मॉकड्रिल : श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विशेष विमान में लैंड करने के बाद प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सेना की 15वीं कोर के मुख्यालय तक सैन्य हेलीकॉप्टरों में जाएंगे, जिसकी मॉकड्रिल मंगलवार को आसमान में देखने को मिली। सूत्रों के अनुसार एक विशेष फार्मेशन में सेना के सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर प्रधानमंत्री को बादामीबाग छावनी तक ले जाएंगे, जहां पीएम बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के बाद सड़क मार्ग से बख्शी स्टेडियम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें