फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 44 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Wed, 23 Jan 2019 01:05 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
भाजपा महासचिव राम माधव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बारे में कहा कि तीन फरवरी को जम्मू में प्रधानमंत्री करीब 35 हजार करोड़ व कश्मीर में नौ हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जम्मू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में करीब दो लाख लोगों की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन


राम माधव ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव हो या फिर राज्य में विधानसभा चुनाव। भाजपा की सीटों का आंकड़ा पहले से ज्यादा बढ़ेगा। विपक्ष केवल सियासी हित साधने को एकजुट हो रहा है। विपक्ष का चरित्र भ्रष्ट है। पूरा विपक्ष एकजुट भी हो जाएं तो भी उम्मीद है कि देश की जनता मोदी सरकार को चुनेगी। उन्होंने कहा कि कोलकाता में हुई विपक्ष की बैठक में साफ हो गया कि न तो कोई सोच है और न ही भरोसा। 

आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता को चुनना होगा कि उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सक्षम व दूरदर्शी सोच वाली सरकार चाहिए अथवा विपक्ष की हौच-पौच वाली सरकार। राम मंदिर निर्माण पर पूछे गए सवाल पर राम माधव ने कहा कि कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में क्या कहा, यह सबको मालूम है। भाजपा चाहती है कि श्री राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हो। 
विज्ञापन


पहाड़ियों को आरक्षण, लद्दाख को अलग संभाग की मांग 
राम माधव ने राष्ट्रपति शासन से आग्रह किया कि पहाड़ियों को आरक्षण और लद्दाख को अलग संभाग का दर्जा देने पर जल्द मुहर लगाई जाए। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार राज्य में रहती तो यह काम काफी पहले हो गया होता। अब राज्य में राष्ट्रपति शासन है, ऐसे में पहाड़ियों को आरक्षण और लद्दाख को अलग संभाग का दर्जा देने का काम जल्द पूरा होना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें