फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में रैलियों का दिन, मोदी और राहुल आज जम्मू में

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक बार फिर जम्मू में गरजेंगे। रियासत के आखिरी चरण में चुनाव प्रचार के सिलसिले में उनकी दो रैलियां आयोजित की गई हैं। बिलावर और जम्मू शहर में होने वाली रैलियों को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपीजी ने रैली स्थल को कब्जे में ले लिया है। तवी किनारे तथा रुफ टाप सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। शहर में रैली में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। सोमवार को पूरे दिन सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारी रैलीस्थल तथा आस-पास के स्थलों का दौरा करते रहे।

मोदी की पहली रैली बिलावर के मांडली में सुबह 11 बजे आयोजित है। वहां के बाद वे दोपहर डेढ़ बजे जम्मू के मौलाना आजाद (एमए) स्टेडियम में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि रैली में भारी संख्या में लोग मोदी को सुनने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

रैलीस्थल एसपीजी के कब्जे में

कई स्तरों पर चेकिंग के बाद लोगों को स्टेडियम में प्रवेश करने दिया जाएगा। अलग-अलग स्थानों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग के भी प्रबंध किए गए हैं। विक्रम चौक तथा जीवेल चौक से लोगों को स्टेडियम की ओर जाने नहीं दिया जाएगा।

सुरक्षा की दृष्टि से सादी वर्दी में भी सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे। माना जा रहा है कि मोदी की यह आखिरी रैली होगी। प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरे देश की तरह जम्मू-कश्मीर में भी जबरदस्त लहर है। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के रैली स्थलों पर पहुंचने की उम्मीद है।

उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बनी और दरहाल विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को रैली होगी। राहुल की सुबह 11 बजे दरहाल और दोपहर 12:30 बजे बनी में रैली होगी। कांग्रेस की ओर से रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। रैलीस्थल को सुरक्षाबलों ने कब्जे में ले लिया गया है। इन दोनों स्थानों पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें