बिश्नाह। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पंडित नारायण दत्त शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता राज सिंह लंगेह, किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भारती और युवा नेता अनिल महाजन द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 3 लाख 6 हजार रुपए की धनराशि का चेक प्रदेश महासचिव अशोक कौल को जम्मू स्थित भाजपा कार्यालय में सौंपा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंत्री श्यामलाल चौधरी भी मौजूद थे। वहीं, इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महासचिव अशोक कौल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी तरफ से जितनी हो सके प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए राशि दें, ताकि इस राशि से गरीब जनता की मदद हो सके। संवाद