फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी के दो मामलों को सुलझाया, चोरी का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस के थाना रामगढ़ में दर्ज दो चोरी के मामलों को सुलझा लिया गया है। इसके साथ ही चोरी हुआ सामान भी बरामद किया गया है। जानकारी अनुसार गत 11 मई को हैप्पी शर्मा निवासी रामलू ब्राह्मणा द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, और पुरुषोत्तम लाल निवासी महाल कलांदरियां ने रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने रात में उनकी दुकानों में चोरी की। इसके साथ ही दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चोरी कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में कई जगह छापे मारे। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध पंकज पंकू और वासु शानू निवासी सहजादपुर तहसील रामगढ़, जिला सांबा को हिरास्त में ले लिया। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने चोरी करने की बात कबूल ली। इन आरोपियों के खुलासे पर पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें