बिलावर में बारिश के दौरान छतरी लेकर जाते लोग, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल में शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश से इलाके का मौसम सुहावना हो गया है। इसका लाभ धान की फसल को ज्यादा मिला। किसान रोशनलाल पादा, ओमप्रकाश, अरुण कुमार, आदि ने कहा कि चार दिनों से हर दिन दोपहर बाद बारिश होने का सिलसिला जारी है। यह धान के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही, अन्य फसलों को भी इसका लाभ मिलेगा। एक सप्ताह पूर्व इलाके में बारिश नहीं हुई थी, जिससे किसान चिंतित थे। अब चार दिनों से मौसम बहुत अनुकूल चल रहा है। आने वाले दिनों में भी अगर मौसम इसी प्रकार बना रहता है, तो धान की अच्छी पैदावार होने की संभावना है। संवाद