सोशल मीडिया पर वायरल हुआ टीम के खिलाड़ियों का फोटो
- फोटो : Social Media
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की वर्दी पहनकर आई स्थानीय टीम के खिलाड़ियों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि टीम के खिलाड़ियों ने पाक क्रिकेट टीम की वर्दी पहनी और मैदान में पाकिस्तानी कौमी तराना चलाकर साथ-साथ गुनगुनाया।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने खिलाड़ियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। हालांकि यह वीडियो पिछली गर्मियाें का बताया जा रहा है। खबर है कि मामले की जांच के लिए एनआईए टीम घाटी पहुंच सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
दरअसल कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया में एक विडियो वायरल हुआ था जिसमें खेल मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की वर्दी पहने युवा खिलाड़ी पाकिस्तानी तराना गुनगुना रहे हैं। वायरल वीडियो से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू की।