फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: साफ्टबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
साफ्टबॉल चैंपियन​शिप के आगाज के दौरान मौजूद मुख्य अति​थि व अन्य फोटो एसो.
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू जिला साफ्टबॉल चैंपियनशिप का शुक्रवार को आगाज हुआ। मुकाबले जीजीएम साइंस कॉलेज में खेले जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से जम्मू जिला साफ्टबाॅल एसोसिएशन ने आयोजन किया है। इसका उद्घाटन भाजपा नेत्री वीना गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में सब-जूनियर गर्ल्स व ब्वॉय, जूनियर ब्वॉय और गर्ल्स, सीनियर मैन व वुमन वर्ग में 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को दस मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियाें ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों में युवा खिलाड़ियों की भागीदारी से नशे की बुराई को दूर किया जा सकेगा। इस दौरान कुसम गुप्ता, सदस्य तालाब तिल्लो मंडल, वजिंदर कौर और पायल महाजन विशेष अतिथि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें