फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फेंसिंग अंडर-19 में जम्मू जिले के खिलाड़ियों का दबदबा, तीन स्वर्ण सहित पांच पदक झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
-एमए स्टेडियम में अंतर जिला फेंसिंग प्रतियोगिता के तहत खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से आयोजित अंतर जिला फेंसिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन अंडर 19 आयु वर्ग में मुकाबले खेले गए। एमए स्टेडियम के फेंसिंग सेंटर आफ एक्सीलेंस में हुए मुकाबलों में भी सेबर, फायल और एपी स्पर्धा में जम्मू जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
अंडर-19 ब्वॉय सेबर स्पर्धा में जम्मू के अमीश शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि धनंजय पंडित ने रजत, मानिक और अनुभव शर्मा ने कांस्य पदक जीते। फायल स्पर्धा में जम्मू के श्रीश डोगरा ने स्वर्ण, रामपाल ने रजत और जम्मू के अंजर फयाज सोहल और राजोरी के मोहम्मद तारिफ ने कांस्य पदक जीता। एपी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जम्मू के रणबीर जमवाल के नाम रहा है। वहीं सांबा के सुजल सिंह ने रजत पदक जीता, जबकि अनंतनाग के यासिर कादरी और कठुआ के राहुल कुमार ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 के मुकाबलों में 14 जिलों से 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता का संचालन विभाग के विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है, जिनमें उज्ज्वल गुप्ता, अब्दुल कादिर, मुजामिल रशीद, टोनी मट्टू और विभाग के अन्य तकनीकी अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें