फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्टेयर्स युवा राष्ट्रीय खेलों में चमके प्रदेश के खिलाड़ी

विज्ञापन
स्टेयर्स यूथ नेशनल गेम्स में ​वि​भिन्न खेलों में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के विजेता ​खिलाड़ी
विज्ञापन
जम्मू। स्टेयर्स युवा राष्ट्रीय खेलों में जम्मू-कश्मीर के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 27 से 29 अप्रैल तक त्यागराज और आईजी स्टेडियम दिल्ली में स्टेयर्स फाउंडेशन द्वारा इसका आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की टीमों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। वॉलीबॉल, कराटे, बैडमिंटन और नृत्य की अलग-अलग कैटेगरी में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। माउंट लिट्रा जी स्कूल के रवि ठाकुर, आद्रिका, आराध्या, स्टैनज़िन, विवान, आरव, मानस ने कराटे और डांस स्पोर्ट्स में स्वर्ण और रजत पदक जीता। केसी पब्लिक स्कूल की हीथर को डांस स्पोर्ट्स में स्वर्ण और कराटे में रजत पदक मिला। वहीं केसी इंटरनेशनल स्कूल के कृष्णा रैना को डांस स्पोर्ट्स में स्वर्ण और कांस्य जबकि कराटे में स्वर्ण पदक मिला। एंजल ऑफ फन एन फिटनेस हॉबी क्लासेस को डांस स्पोर्ट्स में स्वर्ण पदक मिला। माउंट लिट्रा वॉरियर्स ने वॉलीबॉल और फन एन फिटनेस क्लासेस ने बैडमिंटन में भाग लिया। टीमों का नेतृत्व गुलशन रतन (मुख्य खेल समन्वयक स्कूल जेएंडके स्टेयर्स) ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें