फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहड़ी में खेल मैदान बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल की लाहड़ी पंचायत के युवाओं को जल्द खेल मैदान की सुविधा मिलेगी। शनिवार को सरपंच राजेंद्र वर्मा ने वार्ड नंबर छह में खेल मैदान बनाने का काम शुरू करवाया। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बनाए जाने वाले इस खेल मैदान पर करीब 300000 रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि पंचायत के युवाओं की मांग पर सरकार की ओर से खेल मैदान बनाने का काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर ही इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। खेल मैदान का काम शुरू होने पर स्थानीय युवाओं में खुशी की लहर है। इस मौके पर सरपंच, पंचायत के कई प्रतिनिधि, ग्रामीण विकास विभाग के मुलाजिम और युवा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें