फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म के नल सूखे, शौचालय बंद.. शिकायत के बाद भी समस्या का हल नहीं

Sun, 30 Apr 2023 04:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू रेलवे स्टेशन पर लोगों को मजबूरन दुकान से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। गर्मी में ठंडा पानी तो दूर पीने का पानी तक नहीं मिल रहा। समस्या से न सिर्फ यात्री, बल्कि रेल कर्मचारी और कुली भी परेशान है।
 
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन में पानी की किल्लत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू रेलवे स्टेशन पर पानी की किल्लत विकराल होने लगी है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो दिन से पानी नहीं आ रहा। यहां चार जगह पीने के पानी की व्यवस्था है। इस कारण शौचालय भी बंद कर दिए है। ऐसे हालात प्लेटफॉर्म-दो के हैं। रेलवे अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा।

विज्ञापन


लोगों को मजबूरन दुकान से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। गर्मी में ठंडा पानी तो दूर पीने का पानी तक नहीं मिल रहा। समस्या से न सिर्फ यात्री, बल्कि रेल कर्मचारी और कुली भी परेशान है। प्लेटफॉर्म की सफाई तक नहीं हो पा रही।

पटरी भी गंदगी से भरी है। हालांकि शनिवार को प्लेटफॉर्म दो पर पानी आया, लेकिन एक पर समस्या बनी हुई थी। इस कारण यात्री दुकानों से 15 से 20 रुपये की बोतल खरीदने के लिए मजबूर हैं। 
विज्ञापन


इस संबंध में  जम्मू रेलवे स्टेशन के डीटीएम उचित सिंघला ने कहा कि पाइप बिछाने सहित अन्य रखरखाव का काम चल रहा है। पानी की समस्या को दूर करने में दो दिन लगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें