राजकीय हरि सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण अभियान में भाग लेते विधायक युद्धवीर सेठी
जम्मू। शहर में पर्यावरण को शुद्ध रखने व इसको प्रदूषित होने से बचाने के लिए पौधरोपण करना सभी के लिए जरूरी है। घरों के आसपास हमें फलदार, छायादार पौधों का रोपण करना चाहिए। यह बात विधायक युद्धवीर सेठी ने नगर निगम की तरफ से चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान में भाग लेते हुए कही। मंगलवार को राजकीय हरि सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आए हुए लोगों के साथ पौधरोपण किया। संवाद