फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की तरफ से स्थापना दिवस पर बृक्षारोपन अभियांन शुरू किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। वन विभाग के 130वें स्थापना दिवस के अवसर पर सुंदरबनी में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। वन विभाग की ओर से तहसीलदार रविशंकर की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में हाई स्कूल रायसिल्योट के ग्राउंड में फलदार और छायादार पौधों का रोपण कराया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद रिटायर्ड डीएफओ एनसी शर्मा ने कहा कि वन विभाग 130 वर्ष पूर्व वजूद में आया था और तब से लेकर अब तक विभाग ने वनों यानी हरे सोने की रक्षा और इसे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस समय भी विभाग वनों को बचने के लिए भरपूर प्रयास कर रहा है, लेकिन कुछ लोग फिर भी वनों को नुकसान पहुंचाने में प्रयासरत हैं। कुछ लोग वनों को आग के हवाले कर देते हैं, जिससे वनों को काफी नुकसान हो जाता है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील करते हुए एनसी शर्मा ने कहा कि वनों को बचाने के लिए विभाग का पूरा सहयोग करें। मौके पर मौजूद रेंज अधिकारी राकेश वर्मा ने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वन विभाग लोगों के सहयोग से ही वन को हरा भरा रखने में सफल होता है। विभाग के स्थापना दिवस पर सभी को विभाग के सहयोग का संकल्प लेना चाहिए ।
विज्ञापन

गर्मी से फसलें सूखने के कगार पर
सुंदरबनी। उपजिले और इसके आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुई बारिश के बाद लोगों ने मक्की की फसल की बुवाई कर दी थी। लेकिन, उसके बाद फिर से बारिश नहीं हुई। गर्मी के कारण क्षेत्र का हाल ऐसा है कि सब्जियों की फसलें भी सूखे की चपेट में आना शुरू हो गई हैं। किसानों के लिए यह बड़ी चिंता का कारण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें