सांबा। राजकीय डिग्री कालेज सांबा की एनएसएस इकाई ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय स्वच्छता सह पौधरोपण अभियान शुरू किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राम सिंह के औपचारिक स्वागत भाषण से हुई। प्राचार्य डॉ. नवीन आनंद ने स्वयंसेवकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और आजीवन मित्र के रूप में अपने पौधों की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्वच्छता अभियान के तहत कॉलेज को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के अभियान में कुल 70 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। क्यारियों में फूलों के पौधे लगाए गए। डॉ. आनंद ने कहा कि पर्यावरण को हराभरा, स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए पौधे लगाने चाहिंए। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नरसिंह दास एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ. नवीन आनंद के संरक्षण में किया गया। डॉ. अशोक कुमार भगत, प्रो. शिवाली रतन, प्रो. कमल जीत, प्रो. जीएम चौधरी, डॉ. मंजुला गुप्ता, डॉ. आशा देवी, दीपिका, प्रो सुखविंदर कौर, डॉ. रजनी शर्मा, संजीव जम्वाल और प्रो कर्ण मैनी भी उपिस्थत थे।