फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्यूआर कोड से पंजीकरण कराएं, अपने नाम का पाैधा लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया कदम
विज्ञापन

- इस मानसून सत्र में शहर में रोप जाएंगे एक लाख पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अनूठी पहल की है। इस बार पाैधरोपण मुहिम को सरकारी आयोजन तक सीमित न रखकर जन-आंदोलन बनाने की तैयारी है। शहरवासी अपने नाम का पौधा लगा सकेंगे। इसके लिए क्यूआर कोड से पंजीकरण कराना होगा। पाैधों को गोद भी ले सकेंगे ताकि समय-समय पर इनकी देखभाल के साथ दूसरों को भी प्रेरित किया जा सके।
अभियान में नगर निगम पार्कों और फुटपाथ के किनारे पौधरोपण करेगा। इस मानसून सत्र में शहर की आबोहवा शुद्ध करने और हरियाली बढ़ाने के लिए एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। विशेष रूप से ऐसे पौधे लगाए जाएंगे जो कम पानी की आवश्यकता के बीच वृद्धि करते हैं। फूल, छायादार व सजावटी पौधों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग-बिरंगे फूलों से सराबोर होगा शहर
नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने बताया कि शहर में पार्कों, फुटपाथ और खाली जगहों पर हरे, नीले, पीले फूलों के पाैधे लगाए जाएंगेे। इनमें बेगन बेलिया सहित पिंक फ्लावर शामिल होंगे। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी। छायादार पौधों से आबोहवा साफ होगी। आमजन तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचेगा। बीते वर्ष 50 हजार पौधों का रोपण किया गया था। इस बार 15 जून के बाद पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। आमजन से अपील है कि वे ऐसी खाली जगह बताएं जहां पर अभी तक पौधरोपण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें