फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ लगाएगी एक लाख से अधिक पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल बनतलाब के डीआइजी भानु प्रताप सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए केन्द्रीय सुरक्षा प्रहरियों को 1 लाख से अधिक पौधे लगाने के दिए लक्ष्य की जानकारी दी।
विज्ञापन

भानु प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) हमेशा से सुरक्षा के साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए भी प्रतिबद्ध रहा है। वर्ष 2020 में पौधरोपण अभियान के तहत केंद्रीय सशस्त्र बलों ने कुल 1.47 करोड़ पौधे लगाए थे, जिसमें से सीआरपीएफ ने 27.87 लाख पौधे लगाकर अहम योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण की चुनौती को भी स्वीकार किया है। हम अपना लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा करेंगे। इस मौके पर प्रेम चन्द्र गुप्ता कमांडेंट, शिव नंदन सिंह डिप्टी कमांडेंट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें