बिलावर। आयुष डिस्पेंसरी परनाला में विभाग ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया। आयुष विभाग के डॉ. रजनीश बारिया ने इस अवसर पर लोगों को अपने घरों में औषधीय पौधे लगाने की सलाह दी। कार्यक्रम में मौजूद करीब 50 लोगों को गिलोय, घृत कुमारी, नींबू, नीलकंठी सहित अन्य कई प्रकार के औषधीय पौधे विभाग की ओर से वितरित किए गए। इस अवसर पर लोगों को औषधीय पौधों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई प्रकार की औषधियों का उपयोग करने से कई बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है। इस मौके पर फार्मासिस्ट श्याम लाल, रतन लाल, स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद