फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 60 बसों में तीन हजार श्रद्धालु डेरा बाबा बड़भाग सिंह के डेरे को हुए रवाना

विज्ञापन
डेरा बाबा बड़भाग सिंह के डेरे को श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना
विज्ञापन
- शिवसेना प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी, बैसाखी पर ऊना के मैंडी में पवित्र स्थल पर लगता है तीन दिन का मेला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बैसाखी पर्व पर हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के मैंडी स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी के पवित्र स्थल के दर्शनों के लिए जम्मू से श्रद्धालुओं के जत्था को शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख मनीश साहनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर साहनी ने कहा कि हर वर्ष बैसाखी के अवसर पर हिमाचल में डेरा बाबा बड़भाग सिंह के पवित्र स्थल पर तीन दिवसीय वार्षिक मेला लगता है। जम्मू के मिश्रीवाला स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह स्थल से करीब 60 बसों में 3000 के करीब श्रद्धालु हिमाचल के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पवित्र स्थल पर दो सौ वर्ष पुराना गुरुद्वारा है। बाबा बंदा बहादुर सिंह ने इसी स्थल पर एक वट वृक्ष के नीचे बैठ कर तपस्या की थी। गुरुद्वारे के अंदर के हिस्से में बाबा बंदा बहादुर सिंह के अस्त्र-शस्त्र भी रखे हैं। साहनी ने कहा कि इस पवित्र स्थल के दर्शनों मात्र से मानसिक रूप से बीमार लोग स्वस्थ हो जाते हैं और निःसंतान लोगों को औलाद का आशीर्वाद मिलता है। इस अवसर पर महिला विंग अध्यक्ष मीनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, बाबा लखदीप सिंह, बाबा गोपाल सिंह, बलवंत सिंह, सूबेदार भोला नाथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें