फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेयू के बाबा जित्तो हॉस्टल की टंकी में मृत मिला कबूतर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के बाबा जित्तो हॉस्टल में छात्र बीमार पड़ रहे हैं। जब चिकित्सक से जांच करवाई तो पता चला कि गंदा पानी पीने की वजह से पेट खराब हो रहा है। इसके बाद छात्रों ने रविवार को हॉस्टल की टंकियों को खोलकर देखा। इस दौरान पाया कि कई टंकियां बिना ढक्कन के हैं। एक टंकी में कबूतर मृत पड़ा था। सभी टंकियों की सफाई तक नहीं की गई। अनिरुद्ध समेत अन्य छात्रों ने प्रबंधन पर सवाल उठाए। इसी बीच यूनिवर्सिटी के पेज पर वीडियो और फोटोग्राफ अपलोड कर दिए।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि फीस अदा करने के बावजूद स्वच्छ जल नसीब नहीं होता। इतनी बदतर स्थिति है कि कोई निरीक्षण नहीं करता जिसका खमियाजा छात्रावास में रहने वालों को भुगतना पड़ता है। अनिरुद्ध ने कहा कि जिन छात्रों का पानी की वजह से स्वास्थ्य बिगड़ा है, उनके इलाज में खर्च पैसों का भुगतान विश्वविद्यालय प्रशासन करे। दूसरी ओर, बाबा जित्तो हॉस्टल के प्रभारी डॉ. ललित सेन ने कहा कि संज्ञान में मामला आया है। अब टंकियों की साफ करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें