-जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को हुए दो मैच
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। द लॉ स्कूल ने अर्थशास्त्र विभाग को 16 रन से हराया जबकि शारीरिक शिक्षा विभाग ने फिजिक्स विभाग को छह विकेट से मात देकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया।
पहला मुकाबला जम्मू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग और फिजिक्स विभाग के बीच हुआ। फिजिक्स विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 115 रन बनाए। टीम के लिए उमर ने 49 रन जबकि अमन ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी टीम के लिए मोहम्मद युनूस ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग के बल्लेबाजों ने छह विकेट रहते मैच अपने नाम किया। टीम के लिए उमर ने सबसे ज्यादा 32 रन की पारी खेली।
वहीं दूसरा मैच द लॉ स्कूल व अर्थशास्त्र विभाग के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉ स्कूल ने 15 ओवर में 123 रन बनाए। टीम के लिए अभय ने नाबाद 54 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में लुकमान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्थशास्त्र विभाग की टीम 14.4 ओवर में 107 रन पर ही ढेर हो गई। गेंदबाजी में दो विकेट लेने वाले लुकमान ने बल्ले से भी 22 रन बनाए ,लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। अर्थशास्त्र विभाग के लिए रमन, आर्यन और तंजुम ने दो-दो विकेट लिए। ब्यूरो