फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: काम से मुंह फेरने वाले सफाई कर्मियों का रोका जाए वेतन

विज्ञापन
सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और पीएचई समिति में मौजूद चेयरमैन अरुण खन्ना एवं अन्य
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नगर निगम की सार्वजनिक स्वास्थ्य-स्वच्छता व पीएचई समिति की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें विभाग के अधिकारियों के साथ स्वच्छता संबंधी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। समिति के प्रधान अरुण खन्ना ने सभी सेनेटरी इंस्पेक्टरों व सुपरवाइजरों को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी सफाई कर्मचारी वार्डों में ठीक से काम करें। जो ड्यूटी के समय ठीक से काम नहीं कर रहे उनका वेतन रोका जाएगा। बैठक में सात प्रमुख बिंदुओं पर बात की गई। इनमें सभी बकायेदारों को उपयोगकर्ता शुल्क जारी करने के लिए नोटिस देना, सभी वार्ड कार्यालयों, सोसायटी या पंचायत कार्यालयों को फर्नीचर उपलब्ध कराना, वार्ड-27 व 28 में लोहे के जंगले लगाना, वार्ड-25 में सीवरेज पाइप बिछाने के बावजूद व्यवस्था ठीक न होना, वार्डों में कोई स्टील ठेला न उपलब्ध कराने और जलशक्ति विभाग के पंपिंग स्टेशन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें