संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में 25 जुलाई से एक अगस्त तक अंतर विभागीय टूर्नामेंट करवाए जाएंगे। विवि के शारीरिक शिक्षा निदेशालय ने संबंधित विभागों से प्रतिभागियों की सूची मांगी है। सुबह दस बजे से जिम्नास्टिक हॉल में प्रतियोगिता शुरू होगी। सभी विभागों के छात्रों को खेलने का मौका मिलेगा। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के छात्र भी इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इनमें क्रिकेट, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, चेस, बैडमिंटन, कैरम आदि प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसके अलावा 26 अगस्त तक इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के लिए एंट्री मांगी गई है। इसमें विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों के प्रतिभागी भाग लेंगे। 20 खेल गतिविधियां करवाई जाएंगी। इनमें फुटबाल, क्रिकेट, हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबॉल, बैटमिंटन, शूटिंग, योग, वेट लिफ्टिंग, जूडो, स्वीमिंग, बॉक्सिंग, वुशू, वॉलीबाल, कब्बडी, खो-खो, टेबल टेनिस, चेस, फैंसिंग, गतका, क्रॉस कंट्री, ताइक्वांडो, किक बॉक्सिंग, कोरबॉल, कुश्ती, पॉवर लिफ्टिंग आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं। जम्मू विश्वविद्यालय ने खेल नीति तैयार की है। इसमें तय की गई शर्तों के आधार पर छात्रों को अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान भी रखा गया है।