फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी सांधर में पर्याप्त स्टाफ और दवाइयां नहीं, एंबुलेंस भी पड़ी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। पीएचसी सांधर की इमारत को बने वर्षों हो चुके हैं, लेकिन आज तक यहां पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं करवाया गया। लोगों को उम्मीद थी कि पीएचसी बनने के बाद यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुविधाए मिलेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। इसमें डॉक्टरों और दवाइयों की कमी है। ग्रामीणों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बसोहली या जिला अस्पताल कठुआ जाना पड़ता है। सांधर इलाके से बसोहली तक का लगभग 25 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। मौजूदा समय में पीएचसी में एक मेडिकल आफिसर, डेंटल असिस्टेंट, फिमेल मल्टीपर्पज तैनात हैे। इसमें स्थायी सफाई कर्मचारी तक तैनात नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण तिलक सिंह, सतवीर सिंह, विनोद कुमार, आंचल सिंह, सुनील मनकोटिया आदि ने बताया कि 15 साल पहले पीएसी की इमारत तो बनाया गया था, लेकिन उचित स्वास्थ्य सुविधाएं आज तक नहीं दी गईं। यहां दो एमओ, सीएचओ, फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स के पद खाली पड़े हैं। एंबुलेंस भी दो वर्षों से खराब पड़ी है। इमरजेंसी में शीतलनगर स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस मंगवानी पड़ती है। मात्र दो से तीन कर्मियों के सहारे चलने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन हजार से ज्यादा आबादी निर्भर करती है। यहां पर रिक्त पदों को आज तक नहीं भरा गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द पीएचसी में खाली पद नहीं भरे गए तो प्रदर्शन करेंगे।
बीएमओ बसोहली डॉ. अनुराधा केरणी का कहना है कि एंबुलेंस की रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुकी है। इसके बारे में डायरेक्टर हेल्थ सर्विस को भी अवगत करवाया गया है। खाली पद भरने के बारे में भी उच्चाधिकारियों को बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें