फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी अंग्रेजी के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से

Thu, 18 Jun 2015 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरस्थ शिक्षा विभाग के पीजी अंग्रेजी कोर्स के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुक्रवार सुबह दस बजे से शुरू हो रही हैं। जम्मू विश्वविद्यालय के एग्जामिनेशन कंट्रोलर की ओर से अंग्रेजी के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए विवि कैंपस सहित शहर और आसपास स्थित डिग्री कालेजों में परीक्षा केंद्रों को स्थापित किया है। जेयू ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


हालांकि एम्स के संबंध में कोआर्डिनेशन कमेटी की ओर से तीन दिनों के बंद की कॉल के चलते विद्यार्थियों को संशय बना हुआ था कि परीक्षा रद्द न हो जाए, लेकिन शाम को बंद की कॉल के स्थगित होने पर विद्यार्थियों का संशय खत्म हो गया। इससे पहले परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए विद्यार्थी दूरस्थ शिक्षा विभाग और एग्जामिनेशन कंट्रोलर के दफ्तर में देर दोपहर तक आते रहे।

बंद की कॉल के बारे में स्पष्ट नहीं होने के चलते परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों को संशय बना हुआ था। पीजी कोर्स के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए जम्मू शहर के अलावा उधमपुर, कठुआ, सांबा, राजोरी सहित अन्य दूरदराज क्षेत्रों से विद्यार्थियों को आना था। वहीं बंद की कॉल के चलते विद्यार्थी विवि की आधिकारिक वेबसाइट और विभाग में फोन करके देर शाम तक जानकारी लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन


देर शाम को बंद की कॉल के रद्द होने के बारे में जानकारी मिलने के साथ ही स्पष्ट हुआ कि परीक्षा निर्धारित समय पर होगी। विवि के एग्जामिनेशन कंट्रोलर प्रो. केशव शर्मा ने बताया कि निर्धारित डेटशीट और समय पर ही परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें