श्रीनगर में शहर के गोजवारा इलाके में निकाय चुनाव में भाग्य आजमा रहे एक भाजपा प्रत्याशी के घर पर बुधवार की रात पेट्रोल बम से हमला किया गया। बम घर के गेट पर गिरकर फटा। इससे मकान के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है।
खिड़कियां टूट गई हैं। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है। ज्ञात हो शहर में हिज्ब ने धमकी भरे पोस्टर बुधवार को चस्पा किए हैं जिसमें चुनाव से दूर न रहने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी गई है।