चुनाव ड्यूटी में लगाए गए मुलाजिमों ने मंगलवार को भी डोडा और किश्तवाड़ में मतदान किया। इन मुलाजिमों बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डाले। डोडा में दो दिनों में चार सौ से अधिक कर्मचारियों ने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि किश्तवाड़ केवल मंगलवार को 400 से अधिक वोट डाले गए।
सरकारी कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने किश्तवाड़ में बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल और डिग्री कॉलेज में विषेश व्यवस्था के तहत वोट डाले। यहां सोमवार को भी 379 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
दूसरी ओर प्रथम चरण में 25 तारिख को होने वाले मतदान के लिए डोडा के मीटिंग हाल में एसीआर सुभाष चंद्र डोगरा और ईसीआई मास्टर ट्रैनर डा. अख्तर हुसैन द्वारा कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
एसीआर डोगरा ने कहा कि यहां प्रतिदिन दो हजार मुलाजिमों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अब तक चार हजार से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
जिला आयुक्त शाम विनोद मीना ने कहा कि कर्मचारियों में मतदान को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के प्रयास किए जा रहे हैं।