फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत की आड़ में पाकिस्तान की घिनौनी साजिश, सेना की जानकारी के लिए आईएसआई ने लड़की को बनाया मोहरा

Tue, 07 Jan 2020 01:14 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • अरनिया के युवक को सीमा पार की सूचना लेने को युवती ने प्यार में फंसाया, युवक गिरफ्तार
  • खुद को पंजाब का बताकर इंस्टाग्राम पर लेती थी सुरक्षाबलों की मूवमेंट की सूचनाएं
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू कश्मीर के युवाओं से हनीट्रैप के जरिये सूचनाएं ले रही है। ऐसा ही मामला जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा के अरनिया सेक्टर में सामने आया है।
विज्ञापन


आईएसआई की महिला एजेंट ने क्षेत्र के युवक को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उससे सुरक्षाबलों की मूवमेंट की कई जानकारियां प्राप्त कर ली। एजेंट ने युवक को इंस्टाग्राम पर फंसाया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

चार दिन पहले पुलिस ने अरनिया के दो लड़कों को पकड़ा। जिनसे पूछताछ के बाद यह मामला सामने आया है। जम्मू कश्मीर में इंटरनेट बंद होने से पहले अरनिया का युवक पाकिस्तान की रहने वाली युवती के संपर्क में आया।
विज्ञापन


दोनों की इंस्टाग्राम पर बातें होने लगीं। युवती ने अपने को पंजाब का रहने वाला बताया। दोनों में पंजाबी में बात होने लगी। धीरे-धीरे यह दोनों फेसबुक पर भी बात करने लगे। इस दौरान युवती सीमांत क्षेत्र में सुरक्षाबलों की मूवमेंट की तस्वीरें युवक से मंगवाती रही। 
Trending Videos
विज्ञापन

पकड़े थे दो युवक, एक को छोड़ा
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू में इंटरनेट बंद हो गया। दोनों की दोस्ती पर ब्रेक लग गया। लेकिन किसी तरह से युवक ने इंटरनेट का बंदोबस्त किया और दोनों की दोबारा बात होने लगी। पुलिस के पास इसकी जानकारी पहुंची। पुलिस ने युवक और उसके चचेरे भाई को पकड़ लिया। चार दिन तक पूछताछ करने के बाद यह कहानी सामने आई। हालांकि पुलिस ने एक युवक को छोड़ दिया है। लेकिन जिस युवक की युवती से बात होती थी, उसे पकड़ लिया गया है। पुलिस इस मामले पर कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें