राज्य में कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना की दिशा में बड़ी पहल में सरकार ने औपचारिक प्रस्ताव में श्रीनगर में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के एक स्थायी कैंपस स्थापित करने के लिए प्रक्रिया निर्धारित की है।
मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य सरकार ने 325 करोड़ रुपये निफ्ट परियोजना के लिए राज्यांश के रूप में 67.47 करोड़ के साथ कपड़ा मंत्रालय को अपनी प्रतिबद्धता से अवगत करा दिया है। श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित औद्योगिक एस्टेट ओमपोरा में 160 कनाल जमीन इस कैंपस के लिए निर्धारित की गई है।
प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप पर केंद्र सरकार ने 90:10 के आधार पर प्रस्तावित फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के बुनियादी ढांचे की लागत साझा करने के लिए सहमत हो गई है। 325.36 करोड़ रुपये की परियोजना की कुल लागत में से केंद्र सरकार का हिस्सा है 257.89 करोड़ रुपये के करीब, जबकि शेष राशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
वर्तमान में निफ्ट श्रीनगर आईटी पार्क रंगरेट से एक अस्थायी परिसर से काम कर रहा है और फैशन परिधान, डिजाइन और स्टूडियो फोटोग्राफी में छह महीने का कोर्स करवा रहा है।
निफ्ट श्रीनगर केंद्र को निदेशक निफ्ट कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश द्वारा देखा जा रहा है। संस्थान अपने स्थायी परिसर औद्योगिक एस्टेट ओमपोरा से अगले शैक्षणिक सत्र से फैशन डिजाइन और फैशन कम्युनिकेशन में चार साल की अवधि के लिए नियमित रूप से स्नातक पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए योजना बना रहा है।
निफ्ट श्रीनगर को पूरी तरह से कार्यशील बनाने के लिए तौर-तरीकों पर चर्चा केंद्रीय सचिव कपड़ा डा. एसके पांडा और संयुक्त सचिव (कपड़ा) और महानिदेशक निफ्ट नवराज गोयल की पिछले महीने हुए दौरे के दौरान किया गया।