-बीते एक सप्ताह से इलाके में नहीं आ रहा पानी, बिजली भी रह रही गुल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बाहु किले इलाके में बिजली-पानी की समस्या को लेकर लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली कटौती हो रही है वहीं पानी की किल्लत बढ़ गई है। हालात यह है कि नलों में पानी चार-चार दिन बाद आ रहा है।
लोगों ने बताया कि अगर आपूर्ति होती भी है तो मटमैला पानी पीने को मिल रहा है। कई बार मांग की जा चुकी है। अभी तक समस्या हल नहीं हो पाई। इसके अलावा बिजली कटौती से भी परेशानी बढ़ गई है। पहले गर्मियों में बिजली की आंखमिचौली जारी रही। अब बरसात में भी बिजली-पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को फोन किया जाता है मगर वे फोन नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। खाली बर्तन लेकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।