फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 13132 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए

विज्ञापन
विज्ञापन
-आधार शिविर जम्मू से 4132 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम मार्ग से अमरनाथ यात्रा जारी है। पवित्र गुफा में नतमस्तक होने के लिए देश भर से आ रहे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। बाबा के दरबार में मंगलवार को 13132 श्रद्धालुओं ने हाजिरी दी। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 337169 पहुंच गया है।
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 151 छोटे-बड़े वाहनों में 4132 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए गया। इसमें बालटाल मार्ग से यात्रा के लिए 58 वाहनों में 1808 श्रद्धालु गए। जत्थे में 1033 पुरुष, 754 महिलाएं, 10 बच्चे, 11 साधु शामिल रहे। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 93 वाहनों में 2324 श्रद्धालु गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 1839 पुरुष, 414 महिलाएं, आठ साधु, 57 साधु और छह साध्वियां शामिल थीं। यात्रियों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि निर्धारित केंद्रों पर टोकन पाने और तत्काल पंजीकरण के लिए तड़के ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें