फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जंबू जू में शावकों और दुर्लभ सांप देख रोमांचित हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जंबू जू के दूसरे स्थापना दिवस पर वीरवार को चिड़ियाघर के नगरोटा स्थित परिसर में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान स्नेक शो में बच्चों ने खासी दिलचस्पी दिखाई। राजोरी से रेस्क्यू किया गया हेजहॉग स्नेक देख वे चकित रह गए। जंबू जू में कुछ समय पहले जन्म शेर के शावकों का भी दर्शकों ने पहली बार नजारा किया। इस खास मौके पर सांस्कृतिक संध्या के साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जू का स्टाफ मुस्तैदी से जू में मौजूद लोगों को वहां रखे गए जानवरों के बारे में जानकारी देते रहे। बेशक पिछले कुछ समय से जंबू जू में लोगों की आवा-जाही कम थी, लेकिन वर्षगांठ के मौके पर यह नजारा बदला हुआ दिखा। इस दौरान पीसीसीएफ (चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन) सर्वेश राय, जंबू के एडिशनल डायरेक्टर अनिल अत्री समेत सभी सीसीएफ, सीएफ आदि मौजूद रहे।

घरों में अवैध रूप से चलाए जा रहे पशु-पक्षियों के तीन ब्रीडिंग केंद्र

जम्मू। शहर के पाश इलाकों में घरों में जानवरों के ब्रीडिंग केंद्र चल रहे हैं। ये सभी अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों से मुंहमांगे दामों पर महंगे ब्रीड के कुत्ते, बिल्ली व पक्षियों की बिक्री की जा रही है। नगर निगम के सर्वे में ऐसे तीन केंद्रों को चिह्नित किया गया है। इन केंद्रों पर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से जानवरों और पक्षियों को लाया जा रहा है। नगर निगम के पास किसी भी ब्रीडिंग केंद्र का पंजीकरण नहीं है। ब्रीडिंग केंद्र चलाने के लिए भी लाइसेंस की जरूरत पड़ती है। पशु अधिनियम के तहत पशु-पक्षी पालने के लिए पालकों और विक्रेताओं को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इनके रहने-खाने का उचित ध्यान नहीं रखने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। अब इन पर कार्रवाई की तैयारी है। इसके बावजूद शहर कुत्ते, बिल्ली व पक्षियों की बिक्री की जा रही है। गत दिनों ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच में लाइसेंस न मिलने पर तीन दुकानों को सील किया गया था, जिनमें पशु-पक्षियों की खरीद व बिक्री हो रही थी। इसके पहले भी पांच दुकानों को सील किया गया था। इन दुकानों के संचालकों को लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें