फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाएं लोग

विज्ञापन
एनएचएम के एमडी नाजिम जई खान  ने मंगलवार को 108 जम्मू कश्मीर आपातकालीन चिकित्सा सेवा पत्रिका का
विज्ञापन
मिशन निदेशक ने आपातकालीन चिकित्सा सेवा पत्रिका का 8वां संस्करण जारी किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मिशन निदेशक (एमडी) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), जम्मू-कश्मीर नाजिम जई खान ने प्रदेश के लोगों से निशुल्क 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाने पर जोर दिया है। यह एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से जीवन रक्षक सहायता प्रणाली से सुसज्जित है और मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करती है। चिकित्सीय आपात स्थिति में मरीज को निजी वाहन में ले जाने के बजाय टोलफ्री नंबर 108 पर कॉल करके एंबुलेंस का लाभ उठाएं। एमडी ने मंगलवार को 108 जम्मू कश्मीर आपातकालीन चिकित्सा सेवा पत्रिका का 8वां संस्करण जारी किया।
विज्ञापन

बताया गया कि अब तक 277024 से अधिक मरीज इस एंबुलेंस सेवा का लाभ उठा चुके हैं। इसने कोविड में अहम भूमिका निभाई। 203 एंबुलेंस में से 139 वाहन वेंटिलेटर, डिफाइब्रिलेटर, सक्शन मशीन, नेब्युलाइज़र, सिरिंज पंप और ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम सहित उन्नत जीवन समर्थन से सुसज्जित हैं, साथ ही इष्टतम रोगी देखभाल के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित आपातकालीन चिकित्सा टेक्नीशियन हैं। इन एंबुलेंस में 1015 प्रसव सफलतापूर्वक किए गए हैं। यूटी में 108 एंबुलेंस सेवाओं को चलाने के लिए 24 मार्च 2020 से मेसर्स बीवीजी इंडिया लिमिटेड के साथ एक सक्रिय समझौता ज्ञापन किया गया था। इस दौरान राज्य कार्यक्रम प्रबंधक 108 डॉ. एडीएस मन्हास, 108 आपातकालीन चिकित्सा सेवा के परियोजना प्रमुख मुश्ताक अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें