फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर जिला उपायुक्त बोले- लोगों को अब कोविड के साथ जीना सीख लेना चाहिए

Thu, 28 May 2020 03:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श्रीनगर जिला उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीनगर जिला उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि लोगों को अब कोविड के साथ जीना सीख लेना चाहिए। इस बीच श्रीनगर जिला प्रशासन ने जिले के सभी ग्रीन और ऑरेंज जोन से बैरिकेडिंग को हटाने का भी फैसला लिया, ताकि लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न पेश आए।

विज्ञापन


डीसी ने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार को लेकर विभिन्न हितधारकों के साथ व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है। इस पर अंतिम निर्णय 31 मई को लिया जाएगा, जब केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन के दिशा निर्देशों की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने यह कहा कि हमने उन इलाकों में सड़कों और गलियों में से बैरिकेड हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जो पहले तो रेड जोन थे, लेकिन अब वहां कोई भी संक्रमित मामला नहीं है। कहा कि वह इलाके में अंतिम मामले की रिपोर्ट आदि के आंकलन के बाद फैसला ले रहे हैं। इसके आधार पर ही ग्रीन और ऑरेंज जोन से बैरिकेड हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन इलाकों से बैरिकेड हटाए जा रहे हैं, उनमें श्रीनगर का खयाम, नटिपोरा, छत्ताबल, हाकबजार, हवल, बोटमेन कॉलोनी, बेमिना के साथ कुछ अन्य इलाके शामिल हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक केवल श्रीनगर में करीब 15 हजार लोगों का टेस्ट किया गया है और अभी करीब 189 मामले जिले में पॉजिटिव हैं, जिनमें से 40 यात्री ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें